Bihar न्यूज़ लाईव अजमेर डेस्क पुष्कर/अजमेर(हरिप्रसाद शर्मा )भाजपा युवा मोर्चा मंडल पुष्कर शहर के द्वारा
एक पेड़ मां के नाम* कार्यक्रम के तहत पुष्कर शहर में प्रमुख स्थानों पर आगामी कुछ दिनों तक वृक्षारोपण किया जाएगा।
इसी के तहत शुक्रवार को तृतीय दिवस में गोमुख व आसपास के क्षेत्र में वृक्षारोपण किया गया।
भाजपा अजमेर देहात के जिला अध्यक्ष देवी शंकर भूतड़ा के निर्देशन में एवं नगर पालिका पुष्कर के अध्यक्ष कमल पाठक व भाजपा पुष्कर शहर मंडल के अध्यक्ष पुष्कर नारायण भाटी के सान्निध्य में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने आज वृक्षारोपण किया।
युवा मोर्चा अध्यक्ष भुवनेश पाठक ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि यह कार्य लगातार जारी रखना है व सभी कार्यकर्ताओं को इसमें सहयोग करना है। कार्यकर्ताओं ने वृक्ष लगाकर उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में यश पाराशर, राजकुमार पाराशर,लक्ष्मी कांत गौड़,वरुण पाराशर,सीताराम सिखवाल,रूद्र पाराशर,दामू पाराशर,रितेश पाराशर,संदीप पाराशर,शुभम,राघव,आदित्य, अमन,आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।