समस्तीपुर: भाजपा के विरोध में रंजीतपुर चौक से खानपुर बाजार तक जाति आधारित गणना रोकने के खिलाफ निकाली गई कैंडल मार्च….

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

भाजपा की खुल गई पोल—समद

 बिहार न्यूज़ लाईव  अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर डेस्क: खानपुर जदयू के प्रखंड इकाई ने आज रंजीतपुर चौक के खानपुर बाजार तक जाति आधारित गणना रोकने के खिलाफ भाजपा का पोल खोल अभियान के तहद कैंडल मार्च निकाला गया।कैंडल मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने समाज विरोधी भाजपा के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।खानपुर बाजार पहुंचते ही कैंडल मार्च एक सभा में तब्दील हो गया।सभा की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रामनारायण सिंह ने किया।

- Sponsored Ads-

 

जबकि संचालन श्रीकांत सिंह ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रभारी समद खां ने कहा कि आज भाजपा के खिलाफ जाति आधारित गणना रोकने की साजिश,बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर के संविधान विरोधी कार्यक्रम के तहत बढ़ती मंहगाई,भ्रष्टाचार,झूठे बादें,बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ कैंडल मार्च निकाला गया है।

 

वही कैंडल कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में जदयू नेता राजगीर राम,जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह,उप प्रमुख अमरेंद्र कुमार राय,राम शंकर राय,डॉक्टर शिव प्रकाश पंडित,डॉक्टर परवेज आलम,अशोक कुमार पासवान,मो0 लाडले,संजय मिश्रा आदि प्रमुख हैं।
कैंडल मार्च के मौके पर शंभू चौधरी,दिनेश प्रसाद महतो,जयराम सहनी,शकील अंसारी,विजय ठाकुर,शिवनारायण राय,उपेंद्र महतो,रमाशंकर शर्मा,सुधीर चौधरी,रामसागुन महतो,सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article