हाजीपुर:आपदा प्रबंधन के सन्दर्भ में मेगा मॉक ड्रिल को लेकर क्षमता एवं पूर्व तैयारी परीक्षण और अभ्यास

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-


डॉ० संजय (हाजीपुर)-
वैशाली जिला में आपदा प्रबंधन को लेकर जिला प्रशासन की सक्रियता एक बार फिर देखने को मिली। जिलाधिकारी, वर्षा सिंह के मार्गदर्शन में 24 फरवरी 2026 को होम गार्ड ट्रेनिंग सेंटर, जढ़ुआ में भूकंप संबंधी मेगा मॉक ड्रिल की तैयारियों का व्यापक अभ्यास किया गया। यह अभ्यास 26 फरवरी को प्रस्तावित मेगा मॉक एक्सरसाइज से पूर्व विभिन्न विभागों की तैयारी परखने और उनके बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

अभ्यास पूरी तरह आपदा पूर्व तैयारी त्वरित प्रतिक्रिया तथा आपदा पश्चात पुनर्निर्माण की कार्ययोजना पर आधारित था। इस दौरान एसडीआरएफ, अग्निशमन विभाग, होम गार्ड, स्काउट एंड गाइड, आपदा मित्र, स्वास्थ्य विभाग, नगर परिषद, जिला परिवहन कार्यालय, बिजली विभाग तथा पीएचईडी सहित कई विभागों ने संयुक्त रूप से भाग लेकर अपनी कार्यक्षमता का प्रदर्शन किया। मॉक ड्रिल में क्षतिग्रस्त इमारतों से लोगों को सुरक्षित निकालने, घायलों को प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल भेजने, आग पर काबू पाने, मलबा हटाने तथा पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति बहाल करने जैसी प्रक्रियाओं का सफल अभ्यास किया गया।

- Sponsored Ads-

जिलाधिकारी, वर्षा सिंह ने आम नागरिकों से अपील की है कि 26 फरवरी को सायरन या हूटर की आवाज सुनकर घबराएं नहीं, क्योंकि यह केवल अभ्यास का हिस्सा होगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य नागरिकों को आपदा के प्रति सजग एवं तैयार बनाना है। किसी भी आपदा संबंधी सहायता के लिए जिला आपातकालीन संचालन केंद्र का संपर्क नंबर 9470082146 जारी किया गया है।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment