- Sponsored Ads-
बिहार न्यूज़ लाइव पटना डेस्क: राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह ने खगड़िया निवासी डॉ गोपाल कृष्ण कुमार चंदन को राजद किसान प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है।
उक्त जानकारी देते हुए राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बताया कि श्री चन्दन को 15 दिनों के अन्दर प्रदेश कमेटी और जिला कमेटी गठन करने के लिए निर्देशित किया गया है।
- Sponsored Ads-
चन्दन को किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बनाए जाने पर राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चैधरी, राष्ट्रीय महासचिव बीनू यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवचन्द राम प्रदेश के प्रधान महासचिव रणविजय साहू, प्रवक्ता चित्तरंजन गगन, एजाज अहमद, महासचिव बल्ली यादव, प्रमोद राम, संजय यादव, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द सहनी ने प्रशन्नता व्यक्त करते हुए श्री चन्दन को बधाई दी है।
- Sponsored Ads-