छपरा :भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (BJYM) ने आज देश भर के विभिन्न हिस्सों में एवं भाजपा युवा मोर्चा सारण पूर्वी द्वारा ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के प्रति इंडी गठबंधन के कथित नकारात्मक रुख और विरोध के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। ‘जनाक्रोश रैली’ के माध्यम से युवाओं ने विपक्षी दलों पर महिला सशक्तिकरण की राह में रोड़ा अटकाने का आरोप लगाया।
बीजेपी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष शुभम वर्मा का कहना है कि जहां केंद्र सरकार ने दशकों से लंबित ‘महिला आरक्षण बिल’ को पारित कर महिलाओं को राजनीति में उचित भागीदारी सुनिश्चित की है, वहीं विपक्षी गठबंधन इसे कमजोर करने या इसमें बाधा डालने की कोशिश कर रहा है।
नारेबाजी और शक्ति प्रदर्शन रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने “नारी शक्ति का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान” और “मोदी सरकार का है ये संकल्प, नारी शक्ति का नहीं विकल्प” जैसे नारों के साथ विरोध दर्ज कराया।
युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष शुभम वर्मा ने कहा कि “विपक्ष केवल वोट बैंक की राजनीति करता है। जब नारी शक्ति को उनका हक देने की बात आई, तो इंडी गठबंधन के नेताओं ने अपने पुराने ढर्रे पर चलते हुए केवल विरोध का रास्ता चुना।”
प्रधानमंत्री का आभार रैली में युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने इस ऐतिहासिक बिल को हकीकत में बदला।
वहीं भाजपा जिला रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम भारत की नियति बदलने वाला बिल है। युवा मोर्चा प्रदेश की हर नारी तक उनकी इस सच्चाई को पहुँचाएगा। इस रैली से भाजपा युवा मोर्चा ने स्पष्ट कर दिया है कि वे ‘नारी शक्ति’ के मुद्दे पर बैकफुट पर नहीं रहेंगे और जनता के बीच जाकर विपक्ष की घेराबंदी करेंगे।
इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष भाजपा रंजीत कुमार सिंह , जिला महामंत्री विवेक सिंह, कार्यालय मंत्री अर्रंनेदु शेखर , जिला प्रवक्ता मदन कु सिंह,सुशील सिंह, प्रवक्ता रिवीलगंज मण्डल अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह चौहान, सदर मण्डल अध्यक्ष रिंकू सिंह,नगर मण्डल अध्यक्ष अनूप यादव, शत्रुघ्न , युवा मोर्चा महामंत्री दिव्यांशु, गौतम, राकेश साह, जिला उपाध्यक्ष नितेश दुबे उज्जवल पुन्नू प्रिंस सोनी, जिला मंत्री राहुल पूरी अंकित ओझा आनंद कुमार आशुतोष कुंवर सनी ब्याहुत, गोलू कुमार, अल्केश, मण्डल अध्यक्ष अरुण सिंह सोनपुर, मण्डल अध्यक्ष नगर रौनक श्रीवास्तव अनिकेत वर्मा विवेक रंजन आदित्य वर्मा एवं तमाम युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे
