छपरा: महाराजगंज लोकसभा का  नामांकन पत्रों की गई जांच, 13 प्रत्याशियों का नामांकन हुआ रद्द

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

Bihar News Live Desk: महाराजगंज लोकसभा का 

नामांकन पत्रों की गई जांच, 13 प्रत्याशियों का नामांकन हुआ रद्द, शेष 6 उम्मीदवार मैदान में

- Sponsored Ads-

छपरा। सामान्य प्रेक्षक की उपस्थिति में निर्वाची पदाधिकारी द्वारा महाराजगंज लोकसभा के नामांकन पत्रों की संवीक्षा-स्क्रूटिनी की गई, जिसमें 13 प्रत्याशियों का नामांकन रद्द कर दिया गया है। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच का तिथि निर्धारित था, कुल 19 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। स्क्रूटिनी के उपरांत विधिमान्यतः नाम निर्देशित अभ्यर्थियों की सूची इस प्रकार है।आकाश कुमार सिंह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, जनार्दन सिंह सिग्रीवाल भारतीय जनता पार्टी,

मधुसूदन सिंह बहुजन समाज पार्टी,अखिलेश्वर प्रसाद सिंह ऑल इंडिया मजलिस-ए- इत्तेहादुल मुस्लिमीन,त्रिभुवन राम पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक तथा लालू प्रसाद यादव राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी आदि प्रमुख हैं।

- Sponsored Ads-

Share This Article