छपरा में नाबालिग से हुआ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तारअस्पताल के कम्पाउडर के द्वारा दिया गया घटना को अंजाम

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

छपरा में नाबालिग से हुआ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
अस्पताल के कम्पाउडर के द्वारा दिया गया घटना को अंजाम
फूड पॉइजनिंग के मामले में अस्पताल में भर्ती थी बच्ची।

छपरा नगर।छपरा के एक नर्सिंग होम में एक नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है यह घटना छपरा शहर के भगवान में थाना क्षेत्र के भरत मिलाप चौक स्थित एक निजी अस्पताल में हुई है जहां पर एक नाबालिक बच्ची के साथ वहां के कंपाउंडर के द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है सूत्रों के अनुसार नाबालिक बच्ची फूड पॉइजनिंग के शिकार होने के बाद इलाज करने के लिए पहुंची थी जहां अस्पताल के कर्मी द्वारा शौचालय में उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है ।

इस घटना की जानकारी मिलते ही भगवान बाजार थाना क्षेत्र स्थित होप हॉस्पिटल पर भगवान बाजार थाना की पुलिस पहुंची और पुलिस ने आरोपी अस्पताल कर्मी को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने नाबालिक बच्ची को मेडिकल जांच के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है जहां महिला चिकित्सक की टीम ने नाबालिक बच्ची का मेडिकल जांच किया है। वही इस घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची इसके साथ ही घटना स्थल पर एफएसएल की टीम ने भी जांच की है और सबूत एकत्रित किया है ।

- Sponsored Ads-

गिरफ्तार अस्पताल कर्मी सारण जिले की इशुआपुर थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी सुरेश प्रसाद का पुत्र मोनू कुमार है ।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भगवान बाज़ार थाने में पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है सारण एस एसपी विनीत कुमार ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है गिरफ्तार आरोपी इसी अस्पताल का कंपाउंड बताया जा रहा है।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment