छपरा:चित्रांश बन्धुओ का होली मिलन समारोह आज,आवश्यक तैयारी पूरी

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

प्रेम,अपनत्व,संवाद एवं सामाजिक समरसता का प्रतीक है होली: अभिजीत
चित्रांश बन्धुओ का होली मिलन समारोह आज,आवश्यक तैयारी पूरी

छपरा:होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह प्रेम, अपनत्व, संवाद और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर हम सभी मतभेदों और दूरी को भुलाकर एक-दूसरे को अपनाते हैं तथा समाज में सद्भाव और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। होली हमें यह संदेश देती है कि व्यक्तिगत विचारों से ऊपर उठकर सामूहिक एकता को प्राथमिकता दें।
उक्त बातें कायस्थ परिवार,छपरा,सारण के मुख्य संयोजक अभिजीत श्रीवास्तव ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में मुलाकात के दौरान कहीं।
उन्होंने कहा कि कायस्थ समाज सदैव ज्ञान, प्रशासनिक दक्षता और सांस्कृतिक नेतृत्व के लिए जाना जाता रहा है। वर्तमान समय में भी समाज के विभिन्न क्षेत्रों—शिक्षा, प्रशासन, राजनीति और आध्यात्मिक जगत—में कायस्थ प्रतिभाओं ने उल्लेखनीय पहचान बनाई है। राजनीतिक क्षेत्र में नितिन नवीन जैसे नेतृत्व समाज का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, वहीं सनातन परंपरा में स्वामी चक्रपाणि महाराज जैसे आध्यात्मिक व्यक्तित्व समाज की गरिमा को आगे बढ़ा रहे हैं।

- Sponsored Ads-

आज आवश्यकता इस बात की है कि हम सभी सामाजिक एकता को और मजबूत करें। जब समाज संगठित रहता है, तब हर क्षेत्र में उसकी उपस्थिति प्रभावशाली होती है और नई पीढ़ी को भी प्रेरणा मिलती है। होली मिलन समारोह जैसे आयोजन केवल उत्सव नहीं होते, बल्कि सामाजिक संवाद और सामूहिक शक्ति के मंच होते हैं।

कायस्थ परिवार,छपरा,सारण द्वारा रविवार को आयोजित कार्यक्रम समाज को जोड़ने का महत्वपूर्ण प्रयास है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से नई ऊर्जा, पारस्परिक सहयोग और सांस्कृतिक गौरव की भावना विकसित होती है।
समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री श्रीवास्तव ने सभी चित्रांश बन्धुओ से आग्रह किया कि
आइए, इस होली पर हम सभी एकजुट होकर समाज की प्रगति, शिक्षा और सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लें, ताकि आने वाले समय में कायस्थ समाज और अधिक सशक्त रूप से आगे बढ़ सके।
कायस्थ परिवार के कार्यक्रम अध्यक्ष एवं समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के जिला अध्यक्ष कमल किशोर सहाय ने बताया कि होली मिलन समारोह में इस बार एक अनोखा कार्यक्रम होगा ।यह कार्यक्रम चित्रांश बन्धुओ एवं उनके परिवारों के बीच एक अपनापन एवं भाईचारा का बोध कराएगा। वही अध्यक्ष राजेश कुमार सिन्हा मिंटू ने कहा कि अपने कार्यक्रमो के बल पर कायस्थ परिवार दिन प्रतिदिन एक अमिट छाप छोड़ रहा है। जबकि कायस्थ परिवार के महासचिव अजय कुमार सहाय ने बताया कि समारोह की सफलता के लिए सभी सदस्यों की जबाबदेही दी गई थी जो आवश्यक तैयारी को अंतिम स्वरूप प्रदान करने में लगे है वही प्रवक्ता आनंद विवेक ने कहा कि इस समारोह में कई हस्तियां भी शिरकत करेगी।
इस बीच श्री चित्रगुप्त समिति के अध्यक्ष नागेन्द्र कुमार वर्मा ने एक सूचना के माध्यम से जानकारी दी कि समिति की वार्षिक आम सभा एवं होली मिलन समारोह रविवार को उनके आवासीय परिसर में होगी।
श्री वर्मा के सहमति से समिति के महासचिव विमल कुमार वर्मा द्वारा जारी सूचना में दर्शाया गया है कि सभी चित्रांश बन्धुओ को ससमय उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment