छपरा :पारंपरिक रूप से मनाया जाएगा होली मिलन समारोह

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-


छपरा : छपरा में इस बार पारंपरिक रूप से सामाजिक,साहित्यिक,सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यो के प्रति संकल्पित संस्था कायस्थ परिवार द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा।यह आयोजन स्थानीय पार्टी क्लब के सभागार में आगामी 1 मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3.00 बजे के बीच होगा।
कायस्थ परिवार, छपरा सारण द्वारा आगामी रंगोत्सव 2026 – होली मिलन समारोह के सफल आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण आंतरिक बैठक आशीर्वाद मार्केट काम्प्लेक्स के कार्यकाल में आयोजित की गई, जिसमें संगठन की सामाजिक सक्रियता, सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण तथा समाज में आपसी एकजुटता को और मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि इस वर्ष का होली मिलन समारोह पूर्व वर्षों की भाँति अधिक भव्य, व्यवस्थित एवं आकर्षक रूप में आयोजित किया जाएगा।

मुख्य संयोजक अभिजीत श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, आपसी सद्भाव और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कायस्थ समाज की परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुँचाने के उद्देश्य से इस प्रकार के कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने सभी सदस्यों से आग्रह किया कि वे सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

- Sponsored Ads-

बैठक में कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में कमल किशोर सहाय का चयन किया गया। उन्होंने आयोजन को सुव्यवस्थित और गरिमामय बनाने हेतु सभी समितियों को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

संस्था के अध्यक्ष राजेश सिन्हा मिंटू, उपाध्यक्ष अनिलेश्वर माधव, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. विद्या भूषण श्रीवास्तव, महासचिव अजय सहाय, कोषाध्यक्ष राजेश वर्मा, सचिव अजीत कुमार सहाय , अमिताभ रमण, प्रवक्ता आनंद विवेक, युवा अध्यक्ष अभिजीत सिन्हा, युवा महासचिव सौरव श्रीवास्तव तथा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रमुख अभिषेक अरुण सहित सभी पदाधिकारियों ने बैठक में भाग लिया और कार्यक्रम की रूपरेखा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, पारंपरिक होली गीत, स्वागत व्यवस्था तथा सामूहिक होली भोज के विषय में विस्तार से चर्चा की।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों के आशीर्वाद से , युवा प्रतिभाओं की सहभागिता तथा पारंपरिक होली लोक गीतों के माध्यम से सांस्कृतिक वातावरण को विशेष रूप से सशक्त बनाया जाएगा।
कार्यक्रम में होली गीत एवं ठिठोली, सांस्कृतिक मिलन, पारंपरिक रंगोत्सव तथा सामूहिक होली भोज का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम समिति ने सभी कायस्थ बंधुओं से अपील भी किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार उपस्थित होकर सामाजिक एकता, पारंपरिक संस्कृति एवं संगठन की मजबूती में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। उधर संस्था के अध्यक्ष राजेश कुमार सिन्हा उर्फ मिंटू,कार्यक्रम अध्यक्ष कमल किशोर सहाय एवं महासचिव अजय कुमार सहाय ने संयुक्त रूप से बताया कि इस आयोजन की सफल तैयारी को अंतिम स्वरूप प्रदान किया जा रहा है ।इस आयोजन में काफी संख्या में चित्रांश बन्धु शिरकत कर पारम्परिक होली का आनंद लेंगे।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment