छपरा :श्री चित्रांश समिति छपरा द्वारा होली मिलन समारोह ब्रज किशोर किंडर गार्टेन में प्रेम और सद्भाव से मनाया गया। इस समारोह में काफी संख्या में महानुभाव उपस्थित हुए। अध्यक्ष प्रोफेसर पंकज कुमार ने सभी चित्रांश बंधुओं को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। संरक्षक ब्रजेंद्र कुमार सिन्हा ने सभी को होली की शुभकामना देते हुए चित्रांश के बारे विस्तृत जानकारी दी।
होली गीत गाने वालों ने अपने गायन से सभी को विभोर कर दिया। समिति के महासचिव रवि शंकर श्रीवास्तव ने भी होली की हार्दिक शुभकामनाएं सभी चित्रांश बंधुओं को दी।
सचिव अविनाश कुमार ने सभा के समापन की घोषणा करते हुए कहा कि आप सभी इस समरोह में उपस्थित होकर इस समिति का मान बढ़ाया है।इस अवसर पर होली व्यंजन की भी व्यवस्था थी। इस समरोह में सैकड़ों के संख्या में चित्रांश बंधु उपस्थित हुए जिसमें मुख्य रूप से मुरारी शरण वर्मा, मदन मोहन सिन्हा, दो अशोक कुमार,विनीत श्रीवास्तव , शशि कुमार, डॉ.विद्या भूषण श्रीवास्तव, रितेश चांद,रवि शंकर दत्ता, मुकुंद मोहन राजू ,अशोक कुमार श्रीवास्तव,रूपेश नंदन अभिजीत श्रीवास्तव,राजेश कुमार सिन्हा मिंटू ,मनोज कुमार श्रीवास्तव, हरेश्वर कुमार सिन्हा,राजेश नंदन, भूपेश नंदन,अमित कुमार थे।
