छपरा:विधायक ने एनडीए के नेता चुने जाने पर दी बधाई

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-


छपरा:बिहार विधानसभा के सेंट्रल हॉल में आयोजित एनडीए विधानमंडल दल की बैठक में नीतीश कुमार के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से सम्राट चौधरी को भाजपा बिहार विधानमंडल दल का नेता चुना जाना अत्यंत गौरव और हर्ष का विषय है।


इस अवसर पर छपरा की विधायक छोटी कुमारी ने हर्ष व्यक्त करते हुए सम्राट चौधरी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने उनसे मिलकर पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

- Sponsored Ads-


विधायक छोटी कुमारी ने अपने संदेश में कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार में एनडीए और अधिक सशक्त होगी तथा प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके अनुभव एवं कुशल नेतृत्व से संगठन मजबूत होगा और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरा जाएगा।


उन्होंने कहा कि यह चयन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है और आने वाले समय में पार्टी प्रदेश में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी। उन्होंने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि उनके सशक्त नेतृत्व में बिहार सेवा, सुशासन और विकास के पथ पर तीव्र गति से अग्रसर होगा तथा जनकल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment