- Sponsored Ads-
छपरा सदर। सारण की बेटी संभावी द्विवेदी ने असिस्टेंट प्रोफेसर एंड ऐडमिशन टू पीएचडी परीक्षा पास कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। संभावी को 98 परसेंटाइल मार्क्स मिला जिससे वह क्वालीफाई की तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया।
शाम्भवी द्विवेदी छपरा शहर के भगवान बाजार की रहने वाली डॉ नवीन कुमार द्विवेदी एवं डॉ. अनीता द्विवेदी की पुत्री है। उनके इस उपलब्धि से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है तथा उनके अभिभावक गण शुभचिंतक एवं क्षेत्र के तमाम लोगों ने उनकी उपलब्धि पर इन्हें बधाई दी है। शाम्भवी द्विवेदी ने कहा कि मेरी इस उपलब्धि श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजन एवं सगे संबंधियों का दिया।उधर प्रोफेसर गजेंद्र कुमार,प्रोफेसर अमर नाथ प्रसाद एवं प्रोफेसर उदय शंकर ओझा ने इस उपलब्धि के लिए शाम्भवी को बधाई दी है।
- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
