छपरा:साहब,,, घरों में अब तक बाढ़ का जलजमाव, बाढ़ग्रस्त घोषित नहीं

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

साहब,,, घरों में अब तक बाढ़ का जलजमाव, बाढ़ग्रस्त घोषित नहीं

मुखिया ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग

- Sponsored Ads-

छपरा :हुजूर,,,,, हमसब पर रहम कीजिए ! ना मवेशियों को खिलाने के लिए चारा है ना खुद खाने के लिए अनाज। बाढ़ के पानी में सब डूब जाने के बाद भी बाढ़ग्रस्त घोषित नहीं किया जा रहा है। साहब,,,,वार्ड 6 एवं 7 में सब बह गया। खाने के भी लाले पड़े हैं घरों में बाढ़ का जलजमाव अभी भी बना हुआ है। यह कहना है सदर प्रखंड अंतर्गत मुसेपुर पंचायत के वार्ड 6 निवासी मंजू देवी, रामबालक पांडे, प्रभु शर्मा, नंदकिशोर सिंह, कृष्णानंद सिंह, नंदलाल साह, शत्रुघ्न सिंह, सुदिश कुमार, जानकी देवी, बबीता देवी सहित अन्य बाढ़ पीड़ित सोमवार को एकजुटता से अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी से गुहार लगायी है।

 

सदर प्रखंड अंतर्गत मुसेपुर पंचायत के वार्ड संख्या 6 एंव 7 को बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों से वंचित रख अन्य सभी आठ वार्डो को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने पर स्थानीय मुखिया बबलू राय ने सोमवार को जिलाधिकारी अमन समीर को एक ज्ञापन सौंप उक्त दोनों वार्डो को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग किया है। आवेदन में उन्होंने कहा है कि बाढ़ के विभीषिका से पूरी तरह प्रभावित होने के बाद भी आंशिक दिखाया जा रहा है जबकि आज भी उक्त वार्डो में बाढ़ का जल जमाव लगा हुआ है।

वहीं जिला प्रशासन के इस सौतेले व्यवहार से मुसेपुर गांव के वार्ड संख्या 6 एवं 7 के बाढ़ पीड़ितों में असंतोष व व रोष व्याप्त है। सभी बाढ़ पीड़ितों को अब तक कोई सरकारी सहयोग नहीं मिला है। सरकारी मरहम लगाने का प्रशासन का दावा फेल नजर आ रहा है। जिससे आम जनता स्थानीय विधायक व सांसद से नाराज है। उक्त वार्ड के सैकड़ो परिवारों के बाढ़ पीड़ित आपदा प्रबंधन से संतोषजनक राहत मुहैया कराने की मांग कर रहे हैं। वहीं मुसेपुर वार्ड संख्या 6 के वार्ड सदस्य सुधीर कुमार गुप्ता तथा वार्ड संख्या 7 के वार्ड सदस्य राजीव रंजन सिंह उर्फ बंटी सिंह ने जिला प्रशासन से अपने-अपने वार्ड को पूर्ण रूप से बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग किया हैं।

- Sponsored Ads-

Share This Article