- Sponsored Ads-
छपरा ।अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक स्वयंसेवी संस्था लायंस क्लब छपरा टाउन के द्वारा असहाय व जरुरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस दौरान क्लब की सदस्या काजल गुप्ता ने कहा कि लायंस क्लब छपरा टाउन हमेशा जरूरतमंद व असहाय लोगों की सेवा में तत्पर रहते हैं।
वहीं संस्था के सचिव लायन मनीष कुमार ने बताया कि ठंड के बढ़ते मौसम में गरीब व असहाय की परेशानी को देखते हुए समय पर क्लब द्वारा मदद पहुंचाई जाती है साथ ही चौक चौराहे पर अलाव की व्यवस्था भी क्लब के द्वारा किया जाता है।
कम्बल वितरण के मौके पर लायन विकास गुप्ता, आदित्य सोनी आदि मौजूद थे।
- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
