अररिया: उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव अररिया डेस्क: वरीय संवाददाता अंकित सिंह। अररिया। उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ हीं भरगामा में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा का चार दिवसीय अनुष्ठान हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ लोगों ने जन कल्याण की कामना की साथ हीं इस महापर्व का समापन किया। सुबह के अर्घ्य को देने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ छठ पूजा घाटों पर दिखी।

 

आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर भरगामा प्रखंड के सिमरबनी,जयनगर,कुसमौल,महथावा,रघुनाथपुर,पैकपार,भरगामा,सुकेला,खुजरी,चरैया सहित शंकरपुर पंचायत स्थित बघुवा टोला के चर्चित तोमर छठ घाटों पर हर्षोल्लास दिखा। चार दिनों के महापर्व में पहले दिन नहाय खाय से शुरूआत हुई और सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ हीं महापर्व का भव्य समापन हुआ। छठ घाटों के अलावे कई तालाबो में भी सुबह 3 बजे से हीं लोगों का पहुंचना जारी रहा। लोग पहुंचते रहे और छठ घाटों पर प्रसाद के सूप और डालों को सजाकर रखते गए।

- Sponsored Ads-

 

छठ व्रत करने वाली महिलाएं तालाबों में उतर कर भगवान भास्कर के उगने का इंतजार करती दिखी और इस दौरान छठव्रती सूर्य की उपासना करती नजर आयीं। तालाबों में भी काफी भीड़ पहुंची थी। इस दौरान छठ घाटों पर पूजा समितियों ने तालाबों को बेहतर ढंग से सजाया था,रंगीन बल्बों और झालरों से सजा तालाबों का छठ घाट आकर्षक नजर आ रहा था। इस मौके पर भरगामा बीडीओ शशि भूषण सुमन,सीओ मनोज कुमार,थाना प्रभारी आदित्य कुमार आदि विधि-व्यवस्था को लेकर कई छठ घाटों का निरीक्षण करते दिखे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article