सारण: मशरक प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष बने मुखिया अजीत सिंह, लोगों ने दी बधाई….

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव सारण डेस्क:  मशरक मशरक प्रखंड के  बहरौली गांव में बुधवार के देर शाम प्रखंड मुखिया संघ की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा के बाद  सर्वसम्मति से प्रखंड मुखिया संघ का अध्यक्ष बहरौली मुखिया अजीत सिंह को मनोनित की गया।

 

डुमरसन मुखिया बच्चा लाल साह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अरना मुखिया अनिल ठाकुर, सोनौली मुखिया इम्तियाज खान उर्फ चुन्नू बाबू, चांद कुदरिया मुखिया धर्मेंद्र मांझी, बंगरा मुखिया प्रतिनिधि पप्पू सिंह, नवादा मुखिया प्रतिनिधि ओमप्रकाश सिंह, जजौली मुखिया प्रतिनिधि वरूण यादव, दुरगौली मुखिया प्रतिनिधि सत्येंद्र सिंह, सेमरी मुखिया प्रतिनिधि दिलीप सिंह, कर्ण कुदरिया मुखिया प्रतिनिधि अशरफ अली,  गंगौली मुखिया प्रतिनिधि समेत अन्य मौजूद रहें।

- Sponsored Ads-

 

बैठक में डुमरसन मुखिया बच्चा लाल साह ने बताया कि मुखिया संघ की समस्याओं को देखते हुए प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए बैठक आयोजित कर बहरौली मुखिया अजीत सिंह को प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष बनाया गया। जबकि नव मनोनित संघ के अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि सभी साथियों ने जिस विश्वास के साथ अपना नेतृत्व सौंपा है उसे दागदार नही होने देंगे। सबके सहमति से कोई निर्णय होगा। मौके पर संतोष कुमार सिंह सहित अन्य थे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article