सारण: सारण खेल महत्सव का प्रमुख ने किया शुभारंभ

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 बिहार न्यूज़ लाईव सारण डेस्क:  परसा।प्रखंड कार्यालय के समीप हाई स्कूल खेल मैदान में निजी विद्यालय एशोशियन के द्वारा सारण खेल महोत्सव का आयोजन किया गया।जिसका उद्घाटन प्रमुख सबिता देवी,नगर पंचायत मुख्य पार्षद ऐशा खातून,पूर्व प्राचार्य अम्बिका राय,मो करमुल्लाह,संगीता सिंह,नवीन पूरी,चंदन कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दिप प्रज्वलित तथा फिता काट कर किया गया।

 

उद्घाटन के उपरांत जिले के अलग अलग प्रखंड के निजी विद्यालय के छात्र छात्राओ द्वारा खेल प्रेड किया गया।खेल शुरू होने से पूर्व छात्र छत्राओं द्वारा ढोल की छोट से राष्ट्रीय गीत की प्रस्तुति कर खेल का आगाज किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रमुख सबिता देवी ने कहा कि खेल से बच्चों के शारीरिक तथा मानशिक विकास होता है।साथ ही अच्छे खेल प्रदर्शन से बच्चों का मनोबल बढ़ता है।उन्होंने बच्चों के शिक्षा के साथ खेल से जोड़ने के लिए शिक्षकों के बधाई दिया।

- Sponsored Ads-

 

उन्होंने परसा में पहली बार हुई सारण खेल महोत्सव के आयोजन को प्रत्येक साल बृहद रूप से आयोजन करने का अपील किया तथा उस आयोजन को सफल बनाने में हर संभव मदद करने का आश्वसन दिया।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक पप्पु सिंह ने किया।कार्यक्रम में राजेश कुमार,राजा कुमार दास द्वारा सभी अतिथियों का फूलमाला से सम्मानित किया गया।यह सारण खेल महोत्सव से आगामी 12 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article