मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की पुष्कर यात्रा,कार्यपालक मजिस्ट्रेट व सुपरवाइजरी अधिकारी नियुक्त

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

*मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की पुष्कर यात्रा**कार्यपालक मजिस्ट्रेट व सुपरवाइजरी अधिकारी नियुक्त

(हरिप्रसाद शर्मा ) पुष्कर/अजमेर :मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार भजनलाल शर्मा की 9 जून को पुष्कर अजमेर की प्रस्तावित यात्रा कार्यक्रम के दौरान कानून, शान्ति एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। जिला मजिस्ट्रेट लोक बन्धु ने यह आदेश जारी किए।

- Sponsored Ads-

इसके तहत सीईओ जिला परिषद अभिषेक खन्ना को संपूर्ण कार्यक्रम का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह उपखण्ड अधिकारी केकड़ी सुभाष चन्द्र हेमानी को जनसभा कार्यक्रम स्थल सेक्टर 1, राजस्व अपील अधिकारी अजमेर रामचन्द्र को सेक्टर 2, उपायुक्त नगर निगम अजमेर श्रीमती अनिता चौधरी को सेक्टर 3, उप निदेशक स्थानीय निकाय विभाग श्रीमती सना सिद्वकी को सेक्टर 4, उप निबन्धक राजस्व मण्डल चेतन कुमार त्रिपाठी को सेक्टर 5, उप निबन्धक राजस्व मण्डल मो. सलीम खान को सेक्टर 6 में नियुक्त किया गयर है।

इसी तरह उपखण्ड अधिकारी सरवाड़ गुरूप्रसाद तंवर को सेक्टर 7, उप महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक अजमेर श्रीमती संजू मीणा को सेक्टर 8, उपायुक्त अजमेर विकास प्राधिकरण अनुज भारद्वाज को सेक्टर 9, उपखण्ड अधिकारी भिनाय सुनील कुमार झिंगोनिया को सेक्टर 10, अतिरिक्त कलक्टर केकड़ी चन्द्रशेखर भण्डारी को स्थल सेक्टर 1 से 10 सुपरवाइजरी अधिकारी, अतिरिक्त कलक्टर प्रथम सुश्री ज्योति ककवानी को स्टेज सुपरवाइजरी अधिकारी एवं अतिरिक्त कलक्टर द्वितीय अजमेर श्रीमती वन्दना खोरवाल को ब्रह्मा मन्दिर, ब्रह्म घाट सुपरवाइजरी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

- Sponsored Ads-

Share This Article
Leave a Comment