मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दूसरे चरण में सीवान जिले को करीब 109 करोड़ रुपये की योजनाओं की दी सौगात, 127 विकासात्मक योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

Arvind Pathak
प्रगति यात्रा के क्रम में सामूहिक रूप से 100 करोड़ विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
- Sponsored Ads-

 

 

 

सीवान । खराब मौसम में जब हेलिकॅप्टर नहीं उड़ सका तब भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीवान जिले में प्रस्तावित अपनी प्रगति यात्रा रोका नहीं। उन्होंने जिले को विकास और प्रगति की सौगात देने के लिए सड़क मार्ग चुना और सड़क मार्ग से ही सीवान पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ने सीवान जिला को लगभग 109 करोड़ रुपये की योजनाआंे की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने रिमोट के माध्यम से 127 विकासात्मक योजनाओं का उद़घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 83 करोड़ 47 लाख 37 हजार रुपये की लागत से 122 योजनाओं का उद्घाटन तथा 25 करोड़ 38 लाख 27 हजार रुपये की लागत से 5 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

 

 

मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के क्रम में पचरुखी प्रखंड के ग्राम नारायणपुर में प्रस्तावित सीवान बाईपास का स्थल निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मैप के माध्यम से प्रस्तावित सीवान बाईपास के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। प्रस्तावित पथ मोहम्मदपुर मोड़ (एन0एच0531) से छपिया टेढ़ि घाटगोपालापुर (एन0एच0227ए) में आ0रो0बी0 सहित चैड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का कार्य किया जाना है। इस प्रस्तावित पथ की कुल लंबाई 13.80 किलोमीटर है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस प्रस्तावित पथ का कार्य यथा शघ्र शुरू कराएं। इसके बन जाने से आवागमन सुगम होगा।

 

 

लोगों की जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने सीवान जिले के हुसैनगंज प्रखंड स्थित मचकना पंचायत के ग्राम करहनु में जल जीवन हरियाली अभियान के तहत सौंदर्यीकृत कराए गए तालाब का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने तालाब में मछली का जीरा छोड़ा। तालाब निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तालाब के चारों तरफ सीढ़ीनुमा घाट का निर्माण कराने का निर्देश दिया। इससे लोगों को सहूलियत मिलेगी। तालाब के चारों तरफ यहां अच्छे ढंग से वृक्षारोपण कराया गया है। यह अच्छी बात है। हमलोग वर्ष 2019 से जल जीवन हरियाली अभियान की शुरुआत कर सभी सार्वजनिक तालाब, पोखर, कुओं आदि के सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार का काम कर रहे हैं।

- Sponsored Ads-

 

मुख्यमंत्री ने करहनु गांव के वार्ड संख्या2 में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया और बच्चों के पठन पाठन के विमाय में जानकारी ली। अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करहनु, हुसैनगंज का भी मुख्यमंत्री ने निरीक्षण कर ओ0पी0डी0 कक्ष, टेली मेडिसिन आदि का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2006 से हम लोग सभी सरकारी अस्पतालों में मरीजों को मुफ्त दवा वितरण करा रहे हैं। वर्ष 2005 के बाद स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी काम किया गया है ताकि लोगों को इलाज में असुविधा न हो। मुख्यमंत्री ने रिमोट के माध्यम से सीवान जिले के कई विकास योजनाओं से संबंधित शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय करहनु के प्रांगण में 8.74 लाख रुपये की लागत से मनरेगा अंतर्गत निर्मित सार्वजनिक खेल मैदान का मुख्यमंत्री ने फीता काटकर एवं शिलापट्ट अनावरण कर लोकार्पण किया।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article