नालंदा: मुख्यमंत्री राजगीर कुंड क्षेत्र का किया निरीक्षण एवं पेय गंगा जल का किया शुभारंभ

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव नालंदा डेस्क:  बिहारशरीफ। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार की सुबह सड़क मार्ग से राजगीर पहुंचे और राजगीर कुंड का निरीक्षण किया।उन्होंने मलमास मेले को लेकर स्वच्छता अभियान और श्रद्धालुओं के लिए पेय गंगा जल का भी शुभारंभ किया।मुख्यमंत्री के साथ मंत्री विजय चौधरी, सांसद कौशलेंद्र कुमार और कई अधिकारी भी थे।

उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि मलमास मेले के दौरान श्रद्धालुओं को शुद्ध गंगा जल उपलब्ध हो।मुख्यमंत्री ने आज सरस्वती नदी, बैतरणी धाम का भी निरीक्षण किया।

- Sponsored Ads-

निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने मलमास मेले की तैयारियों को लेकर राजगीर सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को राजगीर-बिहारशरीफ मुख्य सड़क को दुरुस्त करने तथा मेले को लेकर अन्य सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
          बिहारन्युज/प्रमोद 

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article