जयपुर: नववर्ष पर रैनबेसरों में पहुंचे मुख्यमंत्री शर्मा, जाना लोगों का हाल

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

*व्यवस्थाओ का लिया जायज़ा, *निराश्रितों को बांटे कम्बल

बिहार न्यूज़ लाईव जयपुर डेस्क:/(हरिप्रसाद शर्मा)मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नववर्ष के अवसर पर रामनिवास बाग और जेके लोन अस्पताल के पास स्थित रैनबसेरों में रह रहे लोगों से मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछी। साथ ही उन्होंने सड़कों पर रह रहे निराश्रित लोगों को कंबल वितरीत किए।

- Sponsored Ads-

मुख्यमंत्री शर्मा ने इस दौरान रैनबसेरों में व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया एवं प्रबंधको एवं कार्मिकों को रैनबसेरों को स्वच्छ और साफ रखने एवं सभी मूलभूत सुविधाऐं उपलब्ध कराने के दिशा निर्देश दिए। उन्होंने रैनबेसरों में रह रही महिलाओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

 

उन्होने महिलाओं के रैनबसेरों में कपड़े की अस्थाई दीवार लगाने की जगह प्लाई की दीवार बनाने एवं लकड़ी का दरवाज़ा लगवाने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री शर्मा ने सभी रैनबसेरों के पास मोबाईल शौचालय खड़े करने के आदेश दिए ताकि वहां रह रहे लोगों को नित्यक्रियाओं के लिए दूर ना जाना पड़े। उन्होंने रैनबसेरों के आसपास बने गड्ढों को तुरंत भरने के आदेश दिए ताकि किसी को चोट ना लगे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुऐ कहा कि कोई निराश्रित व्यक्ति इस ठंड के मौसम में खुले में ना सोए, यह सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए रैनबसेरों में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। एंट्री रजिस्टर अच्छे से मेंटेन किया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री शर्मा ने व्यवस्था देख रहे कार्मिकों से कहा कि रैनबसेरों में रह रहे जरूरतमंद लोगों की सेवा करना पुण्य का कार्य है। इसे सेवाभाव के साथ किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री शर्मा ने विभिन्न ज़िलों एवं राज्यों से आकर रैनबसेरों में रह रहे लोगों की समस्याएं सुनी एवं उन्हें राज्य सरकार द्धारा सभी प्रकार का सहयोग देने के लिए आश्वस्त किया।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article