जयपुर: मुख्यमंत्री शर्मा ने किए महाकाल के दर्शन, राजस्थान और मध्यप्रदेश की सरकारें विकसित करेंगी श्रीकृष्ण गमन पथ….

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

 

बिहार न्यूज़ लाईव जयपुर डेस्क:  जयपुर/(हरिप्रसाद शर्मा)मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 26 अगस्त जन्माष्टमी के मौके पर उज्जैन में महाकाल के दर्शन किए और उन्होंने मथुरा से सांदीपनि आश्रम तक जाने वाले मार्ग को राजस्थान एवं मध्यप्रदेश की सरकार संयुक्त रूप से विकसित करने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी के मौके पर मैंने पहले गोवर्धन में पूजा अर्चना की और उसके बाद महाकाल उज्जैन आया हूं। मुख्यमंत्री शर्मा ने उज्जैन स्थित संदीपनी आश्रम में दर्शन किए जहां कृष्ण भगवान ने शिक्षा ग्रहण की थी।

 

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने महर्षि सांदीपनि के आश्रम (उज्जैन) में शिक्षा ग्रहण की थी। मथुरा से सांदीपनि आश्रम तक जाने वाले मार्ग को राजस्थान एवं मध्यप्रदेश की सरकार संयुक्त रूप से विकसित करेंगी। इस ‘श्रीकृष्ण गमन पथ’ पर श्री कृष्ण के जीवन काल से जुड़े तथा पौराणिक आस्था के स्थानों को चिन्हित कर उनका विकास किया जाएगा।

- Sponsored Ads-

 

इससे पहले मुख्यमंत्री शर्मा का बाबा महाकाल की धरा उज्जैन पहुंचने पर जिला प्रशासन के अधिकारियों, साधु संत और गणमान्य नागरिकों ने स्वागत किया।

 

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article