भागलपुर: मुख्यमंत्री की मानसिक स्थिति सही नहीं उन्हें किसी अच्छे डॉक्टर से इलाज करने का जरूरत, पवन मिश्रा।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

भागलपुर, बिहार न्यूज लाईव। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य पवन कुमार मिश्रा ने बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं के खिलाफ विधानसभा एवं विधान परिषद में की गई अभद्र टिप्पणी पर शोक व्यक्त करते हुए कहां की नीतीश कुमार जब से एनडीए से अलग हुआ है तब से उनका मानसिक स्थिति सही नहीं है।

 

उन्हें किसी अच्छे डॉक्टर से इलाज करने का जरूरत है और इतनी गंदी टिप्पणी के बाद उन्हें मुख्यमंत्री के पद पर से तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। और यह शपथ लेना चाहिए कि आगे से ऐसी कोई गलती नहीं करेंगे। दुख प्रकट करने वालों में मुख्य रूप से प्रदेश कार्य समिति सदस्य किसान मोर्चा सतीश कुमार उर्फ कन्हैया झा मंडल उपाध्यक्ष मनोरंजन मिश्रा अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष लखनलाल पासवान लाला साह शंकर पोद्दार सहित अनेकों भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दुख प्रकट किया।

- Sponsored Ads-

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article