पुष्कर में सीआईडी (इंटेलिजेंस) को मिला नया नेतृत्व, सीआई दिनेश कुमावत संभालेंगे कमान

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

(हरिप्रसाद शर्मा) पुष्कर/ अजमेर पुष्कर में लंबे समय से खाली चल रहे सीआईडी (इंटेलिजेंस) / CID Intelligence प्रभारी पद पर आखिरकार नियुक्ति हो गई है। अनुभवी पुलिस अधिकारी सीआई दिनेश कुमावत को पुष्कर खुफिया तंत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई और वे आज औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करेंगे।


सीआई दिनेश कुमावत इससे पहले पुष्कर थानाधिकारी के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। क्षेत्र की संवेदनशीलता, स्थानीय परिस्थितियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहरा अनुभव होने के कारण उनकी नियुक्ति को अहम माना जा रहा है।

- Sponsored Ads-


लंबे समय से यह पद खाली होने के कारण खुफिया गतिविधियों और सूचनाओं के समन्वय पर असर पड़ रहा था। अब नई तैनाती के बाद धार्मिक नगरी पुष्कर में सुरक्षा इनपुट, निगरानी व्यवस्था और इंटेलिजेंस नेटवर्क को और मजबूत किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment