सारण: गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच प्रभारी अंचलाधिकारी ने विभिन्न तटबंधों का किया निरीक्षण….

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव सारण डेस्क:  दिघवारा नगर।भारी बारिश के कारण इन दिनों गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है।गंगा के आसपास के निचले इलाकों में बाढ़ के पानी फैलने का खतरा भी मंडरा रहा है।इन सबो के बीच गुरुवार को राजस्व अधिकारी सह प्रभारी अंचलाधिकारी अभिषेक कुमार तथा प्रमुख प्रतिनिधि दिलीप सिंह ने प्रखण्ड के कई तटबंधों का औचक निरीक्षण किया।

 

इस दौरान उन्होंने बरुआं पंचायत तथा त्रिलोकचक पंचायत की सीमा पर रामदासचक गांव स्थित गंगा नदी के तटबन्ध,बरुआं पंचायत के मिल्की तथा पिपरा गंगा घाट पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया।वही आमी,हराजी गांव के समीप मुख्य मार्ग के पास बने बांध का भी निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने कहा कि बाढ़ से सम्बंधित सारी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है।

- Sponsored Ads-

 

सभी तटबंधों पर भारी संख्या में बालू भरी बोरी को स्टॉक करके रखा गया है।गंगा के बढ़ते जलस्तर की पल पल निगरानी की जा रही है।उन्होंने कहा कि अभी घबराने वाली बात नही है गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है फिर भी प्रशासन हर गतिविधि पर नजर बनाये हुए है।इस दौरान मुखिया गुडडेश्वर सिंह,मुकेश सिंह,पंकज सिंह,वार्ड सदस्य मृत्यंजय सिंह आदि उपस्थित थे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article