समस्तीपुर: खानपुर प्रखंड के शोभन पंचायत में आगजनी पीड़ित परिवार को अंचलाधिकारी रंजन कुमार दिवाकर ने दिया अनुग्रह अनुदान की राशि।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव समस्तीपुर डेस्क:  अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/खानपुर प्रखंड क्षेत्र के शोभन पंचायत के वार्ड 4 में पिछले दिनों 11हजार बोल्ट की बिजली के शॉर्ट सर्किट से तीन परिवार क्रमशः पंकज कुमार महतो,बिरजू कुमार महतो एवं सीता राम महतो का घर जलकर राख हो गया था।आज पीड़ित परिवार से मिलने स्थानीय विधायक अशोक कुमार मुन्ना शोभन पहुंचे।

 

पीड़ित परिवार से मिलकर संवेदना प्रकट करते हुए सहानुभूति प्रदान किए तथा अनुग्रह अनुदान के तहत सरकार से मिलने वाली 11000- 11000 रुपए का चेक भी दिया गया।

- Sponsored Ads-

इस अवसर पर अंचलाधिकारी रंजन कुमार दिवाकर,नज़ीर पवन कुमार चौधरी,मुखिया रविन्द्र कुमार प्रसाद, पंचायत समिति सदस्य मणिकांत महतो,शिक्षक लाल बाबू,रामशंकर राय,शिवनाथ कुमार,ब्रह्मदेव महतो,बृजकिशोर पटेल,बिनोद शर्मा,अवनीश झा,मनोज कुमार महतो,अनिल कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article