सारण: जाति आधारित जनगणना का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण….

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव सारण डेस्क:  छपरा l शुक्रवार को नगर आयुक्त सुमित कुमार के द्वारा नगर निगम क्षेत्र में चल रहे जाति आधारित गणना का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने वार्ड नंबर 26 से लेकर वार्ड 45 तक के नियुक्त सभी पर्वेक्षक एवं प्रगनक तथा सभी गणना ब्लॉक को संध्या तक पुरा करके का निर्देश दिया l

 

साथ ही नगर आयुक्त ने शनिवार शाम 5 बजे तक सभी प्रपत्र जमा करने का भी निर्देश दिया है। वहीं वार्ड संख्या 40 से 45 तक के प्रगनक का कार्य धीमी गति से चलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि वैसे प्रगनक को शो कॉज करने का आदेश दिया गया है ।मालूम हो कि छपरा नगर निगम में कुल 45 वार्ड को मिलाकर 290 गणना ब्लॉक बनाया गया है।

- Sponsored Ads-

 

इस कार्य को ससमय पुरा करने को लेकर नगर आयुक्त गंभीर हैं l सरकार द्वारा भी इस बाबत टॉप प्रायरिटी पर रखकर कार्य को पूरा करने का फरमान जारी किया गया है l निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त के साथ सिटी मैनेजर वेद प्रकाश वर्णवाल एवं नीरज झा के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article