- Sponsored Ads-
स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया
*महाविद्यालय से स्वच्छता अभियान शुरू
*स्वयं सेविकाओं ने की पोस्टर प्रतियोगिता
- Sponsored Ads-
बिहार न्यूज़ लाइव अजमेर डेस्क: पुष्कर/अजमेर (हरिप्रसाद शर्मा) स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत स्वयंसेविकाओं ने महाविद्यालय से स्वच्छता अभियान शुरू किया है । जिसमें सेमिनार आयोजित किया गया ।
इस अवसर पर स्वयं सेविकाओं ने पोस्टर प्रतियोगिता की ।पोस्टर के माध्यम से, स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम अधिकारी विजयलक्ष्मी ने बताया कि सभी स्वयंसेविकाओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई। प्राचार्य डॉ सुरेश वैष्णव ने सभी छात्रों को स्वच्छता के बारे में बताया कि अपने आसपास के क्षेत्र व घर ,महाविद्यालय सभी को स्वच्छता के बारे में समझाया गया ।
- Sponsored Ads-
