अजमेर: भाजपा लोकसभा चुनाव के क्लस्टर बैठक आज पुष्कर के रिसॉट में

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

*बैठक मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी लेंगे लोकसभा प्रबंधन समिति की बैठक

*अजमेर, नागौर, राजसमंद के लोकसभा प्रबंधन और क्लस्टर कार्यकर्ताओं का करेंगे मार्गदर्शन

- Sponsored Ads-

बिहार न्यूज़ लाइव अजमेर डेस्क पुष्कर/अजमेर (हरिप्रसाद शर्मा) लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति और लोकसभा का कलास्टर की बैठक बुधवार को बुढ़ा पुष्कर के एक रिसोर्ट में शाम 5 बजे आयोजित होगी।
भाजपा देहात अध्यक्ष देवी शंकर भूतड़ा ने बताया कि अब की बार 400 पर के बिगुल के साथ भाजपा अजमेर, नागौर,राजसमंद लोकसभा के चुनाव के प्रबंधन और लोकसभा से जुड़े कलस्टर कार्यकर्ताओ की बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को मिलेगा।

यह जानकारी देते हुए भाजपा के ज़िला मीडिया प्रभारी नेहरू पंडित ने देते हुए बताया कि बैठक शाम 5 बजे आयोजित होगी। जिसमें
बैठक ने अजमेर ,नागौर, राजसमंद के चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य और क्लस्टर के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। बैठक 2 सत्रों में होगी एक सत्र में लोकसभा के क्लस्टर की और दूसरे में लोकसभा की प्रबंधन समिति की बैठक होगी।जिसमे अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

बैठक की तैयारियों को लेकर मंगलवार भाजपा प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गोठवाल,लोकसभा संयोजक ,मसूदा विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत ,देहात जिला अध्यक्ष देवी शंकर भूतड़ा,, अजमेर शहर अध्यक्ष रमेश सोनी, अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी, भाजपा शहर प्रभारी वीरमदेव सिंह , जिला प्रभारी राकेश पाठक,पुष्कर पालिका अध्यक्ष कमल पाठक सहित पदाधिकारियों कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article