नालंदा: राजगीर मलमास मेला 2023 के समापन सह सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम….

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव नालंदा डेस्क:  बिहारशरीफ।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मंगलवार को राजगीर मलमास मेला 2023 के विधिवत समापन सह सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुए। राजगीर ब्रह्मकुंड के समीप आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राजगीर मलमास मेला के भव्य एवं सफल आयोजन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारियों, जीविका दीदियों, राजगीर तपोवन तीर्थ रक्षार्थ पंडा समिति से जुड़े लोगों एवं अभियंताओं को प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया।

 

राजगीर तपोवन तीर्थ रक्षार्थ पंडा समिति के द्वारा मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका अभिनंदन किया गया। जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने मुख्यमंत्री को मधुबनी पेंटिंग, जबकि पटना के प्रमंडलीय आयुक्त श्री कुमार रवि ने मुख्यमंत्री को मलमास मेले का प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने राजगीर मलमास मेला 2023 में आए श्रद्धालुओं के फीडबैक एवं मेला की महता पर आधारित वृतचित्र एवं स्मारिका का भी विमोचन किया।

- Sponsored Ads-

कार्यक्रम के दौरान राजगीर तपोवन तीर्थ रक्षार्थ पंडा समिति द्वारा राजगीर मलमास मेला 2023 के सफल आयोजन एवं श्रद्धालुओं को सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई हर प्रकार की सुविधाओं की सराहना की गयी। मुख्यमंत्री को बताया गया कि राजगीर मलमास मेला 2023 के दौरान 3 करोड़ 12 लाख श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों ने मेला का भ्रमण किया। 1 करोड़ 92 लाख श्रद्धालुओं ने सप्त धारा ब्रह्मकुंड में स्नान किया। राजगीर तपोवन तीर्थ रक्षार्थ पंडा समिति द्वारा मुख्यमंत्री के लिए प्रशस्ति पत्र का वाचन किया गया।

          बिहारन्युज/प्रमोद कुमार पांडेय 

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article