सारण: मशरक के प्राचीन दुमदुमा शिव के कमेटी का हुआ गठन, बैठक में हुआ चुनाव…

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

 

बिहार न्यूज़ लाईव/ सारण डेस्क:  मशरक थाना क्षेत्र के दुमदुमा गांव अवस्थित प्राचीन शिव मंदिर में मंदिर के समुचित विकास और अन्य सुविधाओं के विकास के लिए रविवार को मंदिर परिसर में बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता दुरगौली मुखिया प्रतिनिधि सत्येंद्र सिंह ने किया वही बैठक का संचालन सेवानिवृत्त शिक्षक सुरेश सिंह ने की।

 

बैठक में सर्वसम्मति से दुमदुमा शिव मंदिर कमेटी का अध्यक्ष दुरगौली मुखिया प्रतिनिधि सत्येंद्र सिंह को चुना गया। वही उपाध्यक्ष दुरगौली सरपंच मिथिलेश सिंह, सचिव कामेश्वर राय,उपसचिव शम्भू नाथ सिंह ,कोषाध्यक्ष नागेंद्र तिवारी ,संरक्षक अवकाश प्राप्त शिक्षक सुरेश सिंह को मनोनीत किया गया।

- Sponsored Ads-

 

वहीं मौक़े पर आसपास के सैकड़ों ग्रामीण सहित जजौली मुखिया प्रतिनिधि वरुण राय, खजूरी सरपंच सुबोध बाबा, बीडीसी भूषण सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article