जयपुर: कांग्रेस ने देश को वंशवाद, जातिवाद, तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार जैसे नासूर दिए-चंद्रशेखर मिश्रा

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव / जयपुर (हरिप्रसाद शर्मा) भाजपा संगठन महामंत्री चंद्रशेखर मिश्रा ने कहा कि भाजपा की विचारधारा और कार्यशैली सैदव शुचिता, पारदर्शिता, प्रमाणिक तत्व, और ईमानदार राजनीति के साथ गरीब कल्याण की रही है।

 

समाज में सर्वाधिक महिला सुरक्षा और आदर्श नीतियों को स्थापित करने का श्रेय यदि किसी राजनैतिक दल को जाता है तो वह भाजपा ही है।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को आर्थिक विषयों पर दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का शुभारंभ चंद्रशेखर मिश्रा ने भाजपा पदाधिकारियों को कहा कि भाजपा की विचारधारा और कार्यशैली सैदव शुचिता, पारदर्शिता, प्रमाणिक तत्व, और ईमानदार राजनीति के साथ गरीब कल्याण की रही है। समाज में सर्वाधिक महिला सुरक्षा और आदर्श नीतियों को स्थापित करने का श्रेय यदि किसी राजनैतिक दल को जाता है तो वह भाजपा ही है।

- Sponsored Ads-

 

कार्यशाला के दौरान संगठन महामंत्री चंद्रशेखर मिश्रा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश को वंशवाद, जातिवाद, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं दिया। जबकि भाजपा ने सदैव गुणवत्ता विकास और व्यवस्था परिवर्तन के साथ समाज में नैतिक विमर्श स्थापित किए हैं।

संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और स्वर्गीय भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी दोनों एैसे नेता थे जिन्होने देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने और गरीब कल्याण के लिए अग्रणी कार्य किए। मानव समता और मूल्यों की स्थापना के साथ भाजपा ने सात दशक की यात्रा पूरी की है, आगामी समय में भाजपा की विचारधारा एक विमर्श के रूप में स्थापित होगी।

संगठन महामंत्री चंद्रशेखर मिश्रा ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। इस दौरान प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता और सह कोषाध्यक्ष श्याम अग्रवाल ने भी कार्यशाला को संबोधित किया। कार्यशाला के पहले दिन प्रदेश के जयपुर, बीकानेर, भरतपुर और कोटा संभाग के जिला कोषाध्यक्ष एवं आजीवन सहयोग निधी व समर्पण निधी के संयोजकों ने भाग लिया।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article