सारण: गड़खा में कांग्रेस की बैठक

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

बिहार न्यूज़ लाइव सारण डेस्क: गड़खा।
कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं की बैठक गड़खा स्थित इंदिरा स्मृति भवन में हुई। ज़िलाध्यक्ष अजय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में कांग्रेस कार्यालय के जीर्णोद्धार पर चर्चा हुई। नेताओं ने कहा कांग्रेस भवन की स्थिति जीर्ण शीर्ण अवस्था में पहुँच गई है। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को काफ़ी दिक़्क़तों का सामना करना पड़ता है।

 

पार्टी की बैठक या अन्य कार्यक्रमों में परेशानी उठानी पड़ती है। नेताओं ने कहा कि 15 अगस्त 2024 तक पार्टी कार्यालय का जीर्णोद्धार करा लिया जायेगा। बैठक को जिला काँग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह, पूर्व विधायक रघुनंदन माँझी, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो कामेश्वर सिहं विद्वान, तरुण तिवारी, जयंत सिंह, मिथलेश मधुकर, हरीश कुमार सिंह, हैदर अली, सुरेंद्र सिंह, ललन सिंह, कमलेश सिंह, प्रेमचन्द सिंह व अन्य ने संबोधित किया। संचालन अध्यक्ष हैदर अली ने किया।

- Sponsored Ads-

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article