खड़गे पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, हेमंत बिस्वा का पुतला दहन

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

लोकतांत्रिक मर्यादाओं के हनन का आरोप, कांग्रेस नेताओं ने पीएम पर साधा निशाना


छपरा। सारण जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री हिमानता बिस्वा शर्मा द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में प्रतिपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्वी एवं पश्चिमी जिला कांग्रेस कमेटियों ने संयुक्त रूप से भाग लिया।

- Sponsored Ads-


पश्चिमी जिलाध्यक्ष डॉ. शंकर चौधरी और पूर्वी जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका चौक से जुलूस निकाला, जो थाना चौक होते हुए पुनः नगर पालिका चौक पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी और असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हेमंत बिस्वा शर्मा का पुतला दहन किया।


प्रदर्शन के दौरान दोनों जिलाध्यक्षों ने केंद्र सरकार पर लोकतांत्रिक मर्यादाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा ऐसे नेताओं को खुली छूट दी जा रही है, जो अभद्र भाषा का प्रयोग कर सामाजिक सौहार्द को ठेस पहुंचा रहे हैं। नेताओं ने इसे एससी-एसटी समाज का अपमान बताते हुए कड़ी निंदा की और मुख्यमंत्री से सार्वजनिक माफी की मांग की।


पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. कामेश्वर प्रसाद सिंह “विद्वान” ने भी सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि देश की संपत्तियों को निजी हाथों में सौंपा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता सब कुछ देख रही है और समय आने पर इसका जवाब देगी।


इस प्रदर्शन में प्रदेश प्रतिनिधि सुरेश कुमार यादव, हरिश कुमार सिंह, सुबोध जायसवाल, अल्पसंख्यक प्रदेश उपाध्यक्ष अब्दुल कादिर खान, फिरोज इकबाल, तारकेश्वर राम, राजेश शर्मा, संदीप रौशन, राहुल कुमार यादव, मालिक प्रसाद यादव, कुमार विशाल सिंह, अतुल कुमार सिंह, नवीन कुमार तनू, फैसल अनवर, डॉ. अशोक कुमार सिंह, अमावस मांझी, रामबाबू शर्मा, मनिकांत सिंह उर्फ राजा बाबू, नागेंद्र शर्मा, सुनिल कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment