जयपुर: हिन्दुत्व के मुद्दे को लेकर कांग्रेस अब श्रावण में रूद्राभिषेक करायेगी…

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

* प्रत्येक श्रावण सोमवार को शिवालय में सरकारी खर्च पर होगी पूजा अर्चना
* सरकारी मंदिरों के अलावा निजी मंदिर भी करवाये तो सरकार पूरी मदद करेगी

बिहार न्यूज़ लाईव /  जयपुर डेस्क: /(हरिप्रसाद शर्मा)कांग्रेस भी भाजपा की तर्ज पर आस्था की राह पर चल रही है। राजस्थान सरकार प्रदेश के बुजुर्ग लोगों को मुफ्त तीर्थ यात्राएं करवा रही है। कुछ दिनों पहले प्रदेश के सभी मंदिरों पर पीली पताकाएं लहराई गई थी। अब प्रत्येक सावन सोमवार को मंदिरों में रुद्राभिषेक कराने का निर्णय लिया गया है। देवस्थान विभाग की कैबिनेट मंत्री शकुंतला रावत ने कहा कि प्रदेश में सुख, समृद्धि और अच्छी बारिश के लिए सावन के प्रत्येक सोमवार को सभी सरकारी मंदिरों में देवस्थान विभाग रुद्राभिषेक कराएगा। सरकारी मंदिरों के अलावा कोई निजी मंदिर भी इसके लिए आगे आता है तो वहां भी सरकार पूरी मदद करेगी।

- Sponsored Ads-

 

हाल ही में गुरु-पुष्य नक्षत्र के दुर्लभ संयोग पर प्रदेश के सभी मंदिरों में ऊं लिखी हुई पीली ध्वजाएं लहराई गई। सबसे पहले जयपुर के परकोटा क्षेत्र में स्थित कलकी मंदिर देवस्थान मंत्री शकुंतला रावत ने स्वयं ही पीला ध्वज फहराया था। इसके साथ प्रदेश के सभी 593 सरकारी मंदिरों में भी पीले ध्वज फहराए गए।

 

मंत्री रावत ने कहा कि पीला रंग गुरु को समर्पित होता है और ऊं शक्ति का प्रतीक है। रावत ने कहा था कि हिन्दुत्व की राजनीति करने वाली भाजपा सिर्फ नफरत की राजनीति करती है। केवल एक धर्म का नारा देने से साम्प्रदायिक सद्भावना को ठेस पहुंचती है। उन्होंने कहा कि ऊं लिखी हुई पीली पताकाओं से ऊर्जा का संचार होता है।

 

चुनावी सभा में भी भाजपा धार्मिक नारों का खूब इस्तेमाल करती है। शनिवार को बीकानेर में हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में भी मोदी ने अपने संबोधन में मां करणी, वीर तेजाजी, कपिल मुनी, बाबा रामदेव, गुरु जम्भेश्वर, आचार्य तुलसी, बालाजी सहित कई देवी -देवताओं के नाम लेकर उन्हें नमन किया और आर्शीवाद रखने की बात कही। भाजपा ने कांग्रेस पर हमेशा तुष्टिकरण का आरोप लगाती रही है। चाहे अपराध की घटनाएं हो या कहीं कानून की व्यवस्था हो ।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article