(हरिप्रसाद शर्मा) पुष्कर/ अजमेर :राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के नेतृत्व में प्रारंभ हुई दांडी मार्च कि वर्षगांठ पर पुष्कर एनएसयूआई अध्यक्ष मधुसूदन मैक्स पाराशर के नेतृत्व में गाँधी जी की मूर्ति को विज्ञापनों के अतिक्रमण से मुक्त करा कर पुष्पांजलि अर्पित की।
पाराशर ने बताया कि इस महान आंदोलन ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी और लाखों देशवासियों के मन में आज़ादी की ज्योति प्रज्वलित की।
आज इस ऐतिहासिक दिवस पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, दांडी यात्रा के सभी सत्याग्रहियों और समस्त स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, साहस और बलिदान को कोटि कोटि नमन करते है! उनका संघर्ष और संकल्प हमें सदैव राष्ट्रहित में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा। इस अवसर पर मधुसूदन मैक्स पाराशर, पंकज पाराशर,विश्वास राजगुरु, महेंद्र परिहार हेमंत गुर्जर, आदि युवा मौजूद थे।
