अजमेर: पुष्कर में कांग्रेसियों ने बापू की पुण्यतिथि पर याद किया

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

बिहार न्यूज़ लाइव अजमेर डेस्क: पुष्कर/अजमेर (हरिप्रसाद शर्मा) राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 76 वीं पुण्यतिथि पर पूरा देश आज बापू को याद कर रहा है ।पुष्कर में भी मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पुष्कर द्धारा सत्य एवं अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद किया ।

 

उनकी पुण्यतिथि पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय जोशी की अध्यक्षता में ब्लॉक काँग्रेस कमेटी समस्त कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा गांधी सर्किल राम धाम तिराहे पर गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

- Sponsored Ads-

 

यह जानकारी कांग्रेस प्रवक्ता शरद वैष्णव ने बताया कि इस अवसर पर गांधीवादी चिन्तक एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष जनार्दन शर्मा , डीसीसी के निवर्तमान महासचिव बाबुलाल दग्दी, पूर्व पार्षद गोपाल तिलानिया,शरद वैष्णव, संजय दग्दी, जगदीश कुर्डीया,जगदीश कुमावत, आलोक भारद्धाज, ओमप्रकाश तिगाया, प्रेम प्रकाश बाकोलिया,रविन्द्र नागौरा,नाथुलाल ,सुरभित पाराशर,हुकम सिंह सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article