भागलपुर: गौ, गंगा,गीता और गायत्री भारतीय संस्कृति के हैं आधार, इनका संरक्षण हमारा कर्तव्य:- सम्राट चौधरी

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

भागलपुर, बिहार न्यूज़ लाईव। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी अपने दो दिवसीय दौरे पर आये बुधवार क़ो कुप्पा घाट में संत सद्गुरू महर्षि मेंही बाबा के आश्रम में सद्गुरू महाराज जी और बाबा हरिनंदन महाराज जी का प्रदेश अध्यक्ष ने दर्शन, आशीर्वाद प्राप्ति और प्रसाद ग्रहण किया।इस अवसर पर विजय यादव,पंकज दास उपस्थित रहे।

 

गौशाला में गायों का पूजन कर चारा खिलाया और कहा की भारतीय संस्कृति में गौ वंश को हमेशा महत्व दिया गया है गौ की रक्षा का संकल्प भी लिया। भाजपा नेता पवन मिश्रा,शरद सलापुरिया, राजकुमार सिंह,रोहित पांडेय सहित भाजपा कार्यकर्ता ने प्रदेश अध्यक्ष का तुला दान सिक्कों से कराया गया। सिक्कों को गौ माता की सेवा एवं चारे के लिए गौशाला कोष क़ो दिया गया।ईश्वरनगर मंडल अध्यक्ष पंकज गुप्ता,मनोज हरि,संजय हरि,पूजा तिवारी,चंदन साह, प्रदीप कुमार सहित जरलाही दलित समाज के लोगो ने अंगवस्त्र, माला एवं बाबा साहब की चित्र देकर अभिनंदन किया।

- Sponsored Ads-

 

नाथनगर प्रखंड के निप्स अम्बे में प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी,सैयद सहनवाज़ हुसैन,विधायक ललन पासवान,पवन यादव,डॉ एन.के यादव,अभय बर्मन,अनिल यादव,बंटी यादव,पिंकी कुशवाहा,टुनटुन साह के समक्ष युवा नेता मनीष यादव अपने सैकड़ो समर्थक के साथ भाजपा परिवार में शामिल हुए। खीरीबांध हबीबपुर में जमनी पंचायत के मुखिया मोहम्मद चाँद उर्फ़ मानू के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित की गयी जिसे सम्बोधित करते हुए कहा की 2024 में बिहार में भाजपा 40 की 40 सीटें हासिल करेगी और 2025 में बिहार में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

 

जबकि जगदीशपुर बैजानी में नरेंद्र झा नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष पिंकी कुशवाहा,जिला अध्यक्ष संतोष साह,उमाशंकर, नितेश सिंह, रौशन,महामंत्री योगेश पांडेय,अर्जित चौबे,रोहित पांडेय,अभय वर्मन,नभय चौधरी,बंटी यादव,पवन मिश्रा,टुनटुन साह,रंजन सिंह, जिला मिडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेयी,प्रीति शेखर,विनोद सिन्हा,कुमार श्रवण,इंदु भूषण झा,प्रकाश साह,श्वेता सिंह,प्रेम यादव,राजेश टंडन,सूरज शर्मा,मनीष मिश्रा,आलोक बंटू,सुमन भारती, रितेश घोष,विनीत प्रकाश,सोमनाथ शर्मा, शशांक घोष, अनुज वर्मा, अभिनव कुमार, ओम भास्कर, कुणाल सिँह,सूरज जायसवाल, प्रतिक आनंद,पिंकी बगोरिया,विकास सिंह,रवि खेतान सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।भागलपुर जिला से विदा होते समय प्रदेश अध्यक्ष ने समस्त जिला पदाधिकारी एवं समस्त कार्यकर्ताओं का हृदय से आत्मिक आभार व्यक्त किया।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article