- Sponsored Ads-
बिहार न्यूज़ लाइव अजमेर डेस्क: पुष्कर/अजमेर (हरिप्रसाद शर्मा) स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ कन्या महाविद्यालय में गुरुवार को खेल सप्ताह के दौरान क्रिकेट लंबी कूद और दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल प्रभारी डॉ अभिषेक चौहान ने बताया कि क्रिकेट में गायत्री टीम विजय रही। गायत्री टीम के कप्तान पार्वती रावत एवं सावित्री टीम की कप्तान चेतना आचार्य थी।
पार्वती रावत ने सबसे ज्यादा रन बनाए और प्रियंका रावत ने सबसे ज्यादा विकेट लिए। दौड़ में प्रथम स्थान पर निकिता रावत द्वितीय स्थान पर पलक अजमेरा तृतीय स्थान पर गुनगुन अजमेरा रही। लंबी कूद में प्रथम स्थान पर निकिता रावत द्वितीय स्थान पर सुनीता सेन तृतीय स्थान पर पलक अजमेरा रही।
- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-