सारण: नौ दिवसीय अखण्ड अष्टयाम में पूजन को महिलाओं की उमड़ रही भीड़ श्री कृष्ण सर्वेश्वर है उन्ही से भक्ति शक्ति और मुक्ति सम्भव: श्रीधर बाबा

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

 

 बिहार न्यूज़ लाईव सारण डेस्क: गड़खा। सराय बक्स महर्षि श्रीधर बाबा नयन ज्योति अस्पताल चल रही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से चल रही नौ दिवसीय अखण्ड अष्टयाम में गुरूवार को सुबह से ही महिलाओं और पुरुषों की भीड़ राधे कृष्ण, शिव और हनुमान मंदिर में पूजन के लिए उमड़ पड़ी। पूजा के बाद श्रद्धालु यज्ञ मण्डप की परिक्रमा कर संत श्रीधर दास जी महराज के आर्शीवाद प्राप्त कर भंडारा में प्रसाद ग्रहण कर रहे है।

 

 

दूर दराज से व्यास , गायकों की मण्डली आकर हरे राम हरे कृष्ण महामंत्र विभिन्न धुनों पर गा आसपास के गावों की माहौल भक्तिमय बना दिए है। पूज्य गुरुदेव श्रीधर बाबा ने कहाकि भगवान श्री कृष्ण सर्वेश्वर है। पूरी दुनिया की रचना उन्होंने से स्वयं किया है। इसलिए सिर्फ कृष्ण की पूजन अर्चन जप से सभी देवी देवता की पूजा हो जाती है। भगवान श्री कृष्ण शरण में जाने से भक्ति शक्ति मुक्ति सहित सब कुछ प्राप्त हो जाती है। अष्ट्याम की पूर्णाहुति 5 सितंबर को होगी।

- Sponsored Ads-

 

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article