लायंस क्लब छपरा टाउन के द्वारा डांडिया नाइट्स का हुआ आयोजन 

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

छपरा। अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था लाइंस क्लब छपरा टाउन के द्वारा नारायण पैलेस में डांडिया नाइट्स का आयोजन किया गया। डांडिया नाइट्स में क्लब के सदस्यों के साथ-साथ शहर की सैकड़ो महिलाओं ने डांडिया नाइट में भाग लिया। छपरा शहर में पहली बार ओपन डांडिया नाइट्स का कार्यक्रम किया गया।

 

क्लब की सदस्य एवं छपरा नगर निगम के पूर्व में राखी गुप्ता ने कहा कि शारदीय नवरात्र चल रहा है। छपरा में पहली बार डांडिया का आयोजन किया गया। माता की आरती के साथ सभी महिलाओं ने डांडिया का लुफ्त लिया। आने वाले दिन में महिलाओं के लिए दिवाली फेस्ट जैसे कार्यक्रम होंगे।

- Sponsored Ads-

 

जेडसी गोविंद सोनी ने कहा कि डांडिया क्या आयोजन के साथ-साथ लकी ड्रा कूपन का भी आयोजन किया गया। सभी लोगों ने डांडिया के लुप्त के साथ-साथ लकी ड्रा में आकर्षक उपहार भी जीता। क्लब के द्वारा पिछले दिनों मेहंदी प्रतियोगिता भाषण प्रतियोगिताका आयोजन किया गया था।

 

इस अवसर पर क्लब की सदस्य एवं छपरा नगर निगम की पूर्व मेयर राखी गुप्ता, संस्थापक अध्यक्ष कुंवर जायसवाल, लायन वरुण प्रकाश, लियो अध्यक्ष मनीष कुमार मणि, लायन कबीर, मयंक जायसवाल, सलोनी सोनी, सतीश चंद्रा, डॉ प्रियंका साही, डॉ नताशा, डॉ किरण ओझा, विकास कुमार, अली अहमद, राहुल कुमार, निक्की सोनी आदि ने कार्यक्रम में भाग लिया।

- Sponsored Ads-

Share This Article