दरौली,सिवान:जनसंघ पार्टी का बोया बीज आज आज भाजपा बरगद का पेड़ बना चुका – पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल

Arvind Pathak
- Sponsored Ads-

 

दरौली, सिवान: दरौली के रामबाग परिसर में बुधवार को भाजपा का नौ साल बेमिसाल कार्यकाल कार्यक्रम सह वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसकों पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह बेतीया सांसद डाक्टर संजय जयसवाल ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने जो जनसंघ पार्टी का बीज बोया था जो, आज भारतीय जनता पार्टी बरगद का पेड़ बन चुका है।जिसके लगभग 18 करोड़ सदस्य हैं।

 

घोटाले की जननी कांग्रेस जिससे जल-थल-नभ के साथ सैनिक वर्दी, कोयल घोटाला किया।वैसी सभी पार्टियां मिलकर गरीब का बेटा नरेंद्र मोदी को सरकार से हटाने का षडयंत्र कर रहें हैं। आप सभी को मिलकर चारा चोर एवं अफसरशाही वाली सरकार से सावधान होकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनानी हैं।

- Sponsored Ads-

 

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि आज की भाजपा चार पीढियों की मजदूरी कि परिणाम हैं।पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव ने कहा कि देश का नेतृत्व मजबूत हाथों मे हैं जिसकी बदौलत हर व्यक्ति आपने आप सुरक्षित महसूस कर रहा है। समारोह को जिला अध्यक्ष संजय पांडेय, दरौदा के विधायक करणजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, को आपरेटिव बैंक के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, नंद कुमार ओझा, विंध्याचल राय, महिला मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष जया पासवान सहित अन्य प्रतिनिधियों ने संबोधित किया।

 

इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी संजय मेहता, प्रोफेसर अभिमन्यु सिंह,जिला प्रभारी राम लषण कुशवाहा, सुभाष ठाकुर, धर्मेंद्र सिंह, चंद शेखर राय, जिला पार्षद उषा बैठा, दोन मुखिया मनोज पासवान, शर्मा नंद राम, पूर्व जिप अध्यक्ष नंद प्रसाद चौहान, सरोज सिंह राणा, मीडिया प्रभारी देवेंद्र गुप्ता सहित काफी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता शामिल थें। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व सांसद स्वर्गीय पंडित जनार्दन तिवारी व पूर्व विधायक स्व राजदेव सिंह को नमन कर किया गया। रजिसकी अध्यक्षता दरौली दक्षिणी मंडल अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी व संचालन जिला उपाध्यक्ष राहुल तिवारी ने किया।

- Sponsored Ads-

Share This Article