सुभाष शर्मा/दरभंगा
दरभंगा। नवरात्र के मौके पर दरभंगा में डांडिया नाइट की धूम मची है। शहर के दिग्घी पोखर स्थित होटल इवार में आयोजित डांडिया नाइट में कसक डांस स्टूडियो की तरफ से डांस मास्टर कृष्णा, कसक लाडिया एवं देवांश शर्मा के नेतृत्व में भक्ति, संगीत और नृत्य का शानदार संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मां काली के रूप में देवांश शर्मा का लाजवाब नृत्य रहा, जिसने डांडिया खेलने आये हर व्यक्ति को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मां काली के स्वरूप में देवांश शर्मा ने मंच पर ऐसा प्रभावशाली नृत्य प्रस्तुत किया कि पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। उनके हाव-भाव, नृत्य की भाव-भंगिमाओं और शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। मां काली के रूप में उनकी प्रस्तुति ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच खास आकर्षण पैदा किया।

इस आयोजन में भाजपा की राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता बतौर अतिथि शामिल हुईं। डांडिया की धुन पर झूमते लोगों को देखकर सांसद भी खुद को रोक नहीं पाईं और हाथों में डांडिया लेकर नृत्य करने लगीं।
कार्यक्रम का खास पल तब आया, जब मां काली के रूप में देवांश शर्मा की नृत्य प्रस्तुति के दौरान सांसद धर्मशीला गुप्ता भी उनके साथ डांडिया खेलने के लिए खुद को रोक न पाई, मां काली के स्वरूप में सजे देवांश के साथ डांडिया खेलकर उत्सव के उल्लास में भागीदारी की। इस दौरान वहां मौजूद लोगों का उत्साह देखते ही बना।

नवरात्र के रंग में रंगे इस आयोजन में देवांश शर्मा की मां काली के रूप में शानदार नृत्य प्रस्तुति और सांसद धर्मशीला गुप्ता का डांडिया खेलना आकर्षण का केंद्र रहा। भक्ति और उल्लास से भरी इस शाम ने लोगों को यादगार पल दिए।
