सारण: सेना के शहीद जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा लौवा कला,नम आंखों से दी गई विदाई….

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाईव सारण डेस्क: बनियापुर। स्थानीय लौवा कला में शहीद हुए जवान का पार्थिव शरीर सोमवार को पैतृक घर पहुंचा।जहाँ हजारों लोगों ने नम आंखों से विदाई दिया।जहाँ वहाँ के स्थानीय विधायक सतेंद्र यादव,एमएलसी सचिदानंद राय, राजद जिलाध्यक्ष सुनील राय, राजद जिला प्रवक्ता हरिलाल यादव सहित हजारों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।मालूम हो कि शनिवार को स्थानीय सुरेश यादव के पुत्र दीपक कुमार यादव अनंतनाग में आतंकवादियों से मुकाबला करते हुए शहीद हो गए थे।

जवान के पार्थिव शरीर को देखने के लिए हजारों लोग जवान के गांव पहुंच रहे थे।साथ ही मौके पर बनियापुर अंचलाधिकारी,प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, स्थानीय थाना पदाधिकारी के साथ ही अन्य पदाधिकारी वहाँ मौजूद रहे।वहाँ उपस्थित लोग हाथ मे तिरंगा लिए भावुक हो रहे थे।सभी लोगों का नारा था कि दीपक यादव अमर रहेंगे।लोगों ने बिहार सरकार से शहीद दीपक यादव स्टेचू एवम पत्नी को नौकरी देने की मांग भी किया।

- Sponsored Ads-

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article