अररिया: भरगामा में गर्भवती नव विवाहिता महिला का मिला शव,लोगों को हत्या की आशंका…

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव अररिया डेस्क:  वरीय संवाददाता अंकित सिंह।  अररिया। भरगामा प्रखंड के बीरनगर पूरब पंचायत के वार्ड नंबर 11 में एक 22 वर्षीय नव विवाहिता गर्भवती महिला की लाश मिलने का मामला सामने आया है। मृतिका की शादी पिछले दिसंबर माह में हुई थी। बीते शनिवार यानि कि कल ही शाम को अपने मायके बनमनखी जीवछपुर से आई थी। मिली जानकारी अनुसार घटना के बाद से परिजन फरार बताए जा रहे हैं।

 

इधर सफीना की मौत की खबर सुन उसकी फुफुआ सास जसरीय के साइन में तेज दर्द होने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर भरगामा के थानेदार आदित्य कुमार सदल बल घटनास्थल पर पहुंच मामले का जायजा लिया। घटना के बाबत बताया गया कि बनमनखी के मस्तूफ के लड़की सफीना खातून की शादी बीते दिसंबर में बिरनगर पूरब निवासी असदुल्ला से हुई थी। असदुल्ला सी एस सी कॉमन सर्विस सेंटर टपरा में चलाता है।

- Sponsored Ads-

 

घटना के बाबत मृतिका के मौसेरा भाई साजिद ने बताया कि उनकी मौसेरी बहन शनिवार को ही अपने सुसराल आई थी। रात में मृतिका के पिता व उनके मौसा ने उन्हें दिल्ली से फोन किया कि तुम लोग टपरा जाओ। वहां सफीना की हत्या हो गई है। यहां पहुंचने पर सफीना के सुसराल वालों ने बताया कि सफीना पंखे से लटक आत्महत्या कर ली है। साजिद ने कहा की उसकी बहन की हत्या हुई है। उसके शरीर पर जख्म के निशान है।

 

इधर घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में लोगों का आने जाने का सिलसिला जारी है। थानेदार आदित्य कुमार ने बताया कि पुलिस लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article