*पर्यवेक्षक द्वारा प्रशासन शहरों के संग अभियान निरीक्षण
*रजिस्टर में इन्द्राज कर अध्यक्ष को पत्रावलियाँ सुपुर्द की जाय
बिहार न्यूज़ लाइव अजमेर डेस्क: पुष्कर/अजमेर (हरिप्रसाद शर्मा ) प्रशासन शहरों के संग अभियान के अन्तर्गत भंवर सिंह चारण सेवानिवृत आई.ए.एस, संभाग पर्यवेक्षक द्वारा प्रशासन शहरों के संग अभियान का निरीक्षण किया गया।
पर्यवेक्षक से अध्यक्ष शिव स्वरूप महर्षि,नगर पालिका पुष्कर द्वारा मुलाकात कर अवगत करवाया गया कि अधिशाषी अधिकारी पुष्कर द्वारा आहुत की जाने वाली एम्पावर्ड कमेटी की बैठक के एजेण्डे के साथ बैठक में रखी जाने वाली पत्रावलियों की सूची उपलब्ध नहीं करवाई जाती है। पत्रावलियों की सूची उपलब्ध करवाने हेतु मेरे द्वारा बार – बार अधिशाषी अधिकारी को यूओ नोट जारी किये गये परन्तु अधिशाषी अधिकारी द्वारा पत्रावलियों की सूची उपलब्ध नहीं करवाई जाती है, जिसके कारण एम्पावर्ड कमेटी की बैठक आहुत नहीं हो पा रही है।
अध्यक्ष महर्षि की शिकायत पर पर्यवेक्षक द्वारा तुरन्त अधिशाषी अधिकारी , पुष्कर से दूरभाष पर वार्ता की गई एवं अवगत करवाया गया कि एम्पावर्ड कमेटी की बैठक में रखे जाने वाली समस्त पत्रावलियां की सूची अध्यक्ष महर्षि को उपलब्ध करावे, यदि पत्रावलियों की सूची में से कोई भी पत्रावली अध्यक्ष द्वारा अध्ययन करने हेतु मांगी जाती है तो रजिस्टर में इन्द्राज कर अध्यक्ष महर्षि को पत्रावली उपलब्ध करवाई जावें।
