सारण: हड़ताली सेविका सहायिका द्वारा विधायक केदार नाथ सिंह को दिया गया मांग पत्र…

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

फोटो: विधायक को मांग पत्र देती सेविका सहायिका

बिहार न्यूज़ लाईव सारण डेस्क: मशरक। मशरक प्रखंड क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी सेविका सहायिका द्वारा अपनी 5 सूत्री मांगो को लेकर जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल के दुसरे चरण की शुरुआत शनिवार से की गयी। इस दौरान हड़ताली सेविका सहायिका संघ के प्रखंड अध्यक्ष सेविका मधुरानी सिन्हा के नेतृत्व मे सरकार विरोधी नारे लगाते हुए बनियापुर विधायक केदारनाथ सिंह के आवास पर पहुंची।और उनसे मुलाकात कर अपनी मांग पत्र सौंपा गया। इस दौरान विधायक श्री सिंह ने उनके मांग पत्र को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

- Sponsored Ads-

 

सेविकाओ ने कहा कि जबतक मांग पूरी नही हो जाती हड़ताल जारी रहेगा।मौके पर रूबी कुमारी,ममता कुमारी, इंदू देवी,पूनम देवी,रीता देवी,मालती देवी,किरण देवी, शोभा देवी , अणु कुमारी,ललिता देवी,प्रभावती देवी,लालती देवी तारा खातून सहित अन्य सेविका सहायिका उपस्थित थी।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article