अजमेर: अजमेर की ऐतिहासिक आनासागर झील के संरक्षण एवं संवर्धन किया प्रदर्शन

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

*सैकड़ों शहरवासियों ने बनाई मानव श्रृंखला
*मार्च फॉर सेव आनासागर में लिया भाग
*जमकर प्रदर्शन किया

 बिहार न्यूज लाईव अजमेर  डेस्क: (हरिप्रसाद शर्मा) आनासागर संरक्षण संघर्ष समिति अजमेर की ओर से ऐतिहासिक आनासागर झील में बढ़ती जलकुंभी पर जिला प्रशासन, नगर निगम एवं जन प्रतिनिधियों की संवेदन हीनता के कारण गुरुवार को शहरवासियों का गुस्सा फूट पड़ा । बताया जाता है कि बड़ी संख्या में नागरिकों ने आनासागर चौपाटी पर जमकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। आनासागर संरक्षण संघर्ष समिति के आह्वान पर ही बड़ी संख्या में अजमेर शहर के नागरिक आनासागर चौपाटी पर पहुंचे और हाथों में तख्तियां लिए जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

- Sponsored Ads-

मिली जानकारी के अनुसार अजमेर की ऐतिहासिक आना सागर झील पिछले 3 महीने से जलकुंभी से ग्रस्त है और जिला प्रशासन नगर निगम एवं जन प्रतिनिधियों की संवेदनहीनता के कारण आना सागर झील की दुर्दशा हो रही है ।आनासागर झील में सीवरेज एवं नालों का गन्दा पानी आने के कारण जलकुम्भी से निजात भी नहीं मिल पा रही है।

इससे व्यथित शहर वासियों ने जिला प्रशासन नगर निगम एवं जनप्रतिनिधियों के खिलाफ मोर्चा खोला है। आनासागर झील की दुर्दशा के विरोध में विशाल प्रदर्शन कर जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की एवं भविष्य में आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। इस अवसर पर पूर्व जिला प्रमुख सत्य किशोर सक्सेना, नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के मोहन चेलानी, सचिव क्लीन स्कूल संस्थान के सुरेश माथुर, राजेन्द्र गुंजन आदि ने संबोधित किया।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article