बिहार न्यूज़ लाइव भागलपुर डेस्क: एसबी संवाददाता अकबरनगर अकबरनगर थाना क्षेत्र में स्थापित बासंतिक दुर्गा पूजा को लेकर थाना पुलिस द्वारा अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती किया गया।
थाना प्रभारी प्रियंरंजन ने बताया अक्बरनगर थाना क्षेत्र में अकबरनगर हाट व खैरेहिया इंटर स्तरीय विद्यालय में प्रत्येक वर्ष की भाति इस साल भी बासंतिक दुर्गा पूजा को लेकर प्रतिमा स्थापित किया गया है। जिसे शांति पूर्ण तरीके के मानने के लिए 16 अतिरिक्त पुलिस बल तैनात को चौक चौराहा पर तैनात किया गया। ताकि किसी तरह का व्यवधान उत्पन्न न हो।
आपसी सद्भाव और भाईचारे का माहौल कायम रखते हुए पर्व को मनाया जाय। वही गुरुवार को रामनवमी को लेकर बाजार में लोगो शाम तक लोगो की भीड़ लगी रही। वही झंडे से दुकान सज गया था।वही रामनवमी व दुर्गा पूजा को लेकर खासे हर्ष देखा गया।
गुरुवार को होने वाले पूजा पाठ को लेकर कच्चे बास व झंडे की जमकर खरीदारी किया गया। वही शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए स्थानीय पुलिस बल दागी व्यक्ति को चिन्हित कर खासे नजर बनाए हुए।