सारण: देवी जागरण का हुआ आयोजन

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव सारण. डेस्क:  रिविलगंज।

रिविलगंज सेमरिया पश्चिमी श्री दुर्गा पूजा समिति वार्ड नंबर दो में देवी जागरण का आयोजन किया गया। पांच गायकों ने देवी जागरण में भक्ति गीतों से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। सैकड़ों के संख्या में महिला पुरूष श्रद्धालु देवी जागरण सुनने के लिए पंडाल में मौजूद थे।

- Sponsored Ads-

 

देवी जागरण गाने वाले गायकों में गायक लड्डू सिंह ने देवी जागरण से शुरूआत किया, वहीं गायक पवन बिहारी, शिवानी पाण्डेय, कृष्ण कान्त सौरभ उर्फ मुखिया जी एवं बिंदु भारती ने देवी जागरण के माध्यम से लोगों को भरपूर मनोरंजन किया।

 

श्री दुर्गा पूजा समिति सेमरिया पश्चिमी द्वारा हर साल देवी जागरण और ग्रामीण युवाओं के माध्यम से सामाजिक नाटक का आयोजन करता है।

 

पूजा समिति के सदस्यों में अजित,रंगेश,शुभम, शैलेश, जनार्दन,रवि,पंकज,सनी,नौनीत,अमर,हरनीत,दीप,मनू, संदीप, मंटू,उदय आदि दर्जनों लोगों के सहयोग से यहां दुर्गा पूजा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। ्

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article